ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की हुई मौत

महासमुंद| ग्राम भंवरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 3 साल के मासूम बच्ची की जान चली गई। बसना पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को सतनामी पारा भंवरपुर निवासी दशरथ खुंटे अपनी 3 साल की बेटी दिव्यानी खुंटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भंवरपुर-खुसरूपाली रोड मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुई बच्ची उपचार के लिए भंवरपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *