छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात चोरों ने लाखो की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने शिक्षक के घर से कैश और जेवरात की चोरी की। वहीं शराब दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे कैश 3 लाख से अधिक रुपये को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर संबंधित पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पहली घटना कापू थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम लिप्ती का रहने वाला केशव दास महंत 58 साल माध्यमिक शाला बालकपोड़ी में शिक्षक के बाद पर पदस्थ है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह स्कूल चले गया। इस दौरान उसकी पत्नी पारिवारिक सम्मेलन में दामाखेड़ा गई थी। घर में कोई नहीं था। जब केशवदास शाम को स्कूल से घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा बंद है और जब वह घर भीतर गया तो अंदर का रुम खुला था। ड्रेसिंग टेबल का दरवाजा का ताला टूटा था और सामान भी अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। ऐसे में उसने देखा कि वहां रखे 20 हजार रुपये नहीं थे। वहीं दूसरा रुम का आलमारी और अंदर का तिजोरी को खोलकर 29 हजार रुपये भी किसी ने पार कर दिया था। इसके बाद बगल में रखे लकड़ी का दूसरा आलमारी के लॉकर में रखा लगभग एक तोले सोने का मंगलसूत्र कीमत 50 हजार को किसी ने चोरी कर लिया था। ऐसे में कुल 99 हजार रुपये की चोरी यहां होने की जानकारी लगने के बाद उसने अपनी पत्नी को मामले की जानकारी दी और आसपास पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर आज उसने थाना में सूचना दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। दूसरी घटना में शराब दुकान का टूटा ताला
वहीं दूसरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम छोटे लेंध्रा का रहने वाला चंद्रशेखर साहू 31 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोड़ातराई स्थित देशी कम्पोजिट शराब दुकान में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को दिन भर शराब दुकान खेलने के बाद रात में शराब बिक्री का कैश 3 लाख 20 हजार 60 रुपये को दुकान में रखे लॉकर में रखकर बंद कर रात में दुकान बंद कर सभी घर चले गए। शराब दुकान में गार्ड कपिल सिदार ड्यूटी पर था कि शनिवार की सुबह गार्ड ने फोन पर सूचना दी कि शराब दुकान का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद सुपरवाईजर कोड़ातराई शराब दुकान पहुंचा।
लॉकर समेत कैश को पार किया
जहां उसने अंदर जा कर देखा, तो दुकान के अंदर लॉकर में रखे 3 लाख 20 हजार 60 रुपये लॉकर समेत नहीं था। इसके अलावा डिवाईस स्कैनर, प्रिंटर मशीन, स्वाईप मशीन समेत CCTV कैमरे का डीवीआर भी नहीं था। ऐसे में उसने मामले की सूचना जूटमिल थाना में दी। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


