फलोदी जिला अस्पताल भवन पुराना और अपर्याप्त:कलेक्टर बोलीं- मार्च तक नया भवन तैयार होगा; निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

फलोदी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने रविवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चौहान ने विभिन्न वार्डों, ब्लड बैंक, प्रसूति वार्ड और वृद्धजन वार्ड का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया और इसमें सुधार के लिए स्टाफ को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल का वर्तमान भवन पुराना और अपर्याप्त होने के कारण कुछ समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि नया अस्पताल भवन मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार, डॉ. धर्मेंद्र पूनिया, डॉ. कैलाश जोशी, पूर्ण मल सोनी, चैनाराम गोगलू और नगरपरिषद कमिश्नर अनिल विश्नोई सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *