एक्टिवा सवार दो छात्राओं को बस ने रौंदा,एक की मौत:सहेली की हालत गंभीर; राजस्थान में रजिस्टर्ड बस…सिरोंज से भोपाल चलती थी

भोपाल की नई मंडी गेट के सामने एक्टिवा सवार छात्रा को राजस्थान नंबर की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। छोला मंदिर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद रविवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय माही यादव, पुत्री रंजीत यादव, निवासी शारदा नगर, नारियल खेड़ा के रूप में हुई है। माही शनिवार रात अपनी सहेली के साथ पीपल्स मॉल घूमने गई थी। लौटते समय नई मंडी गेट के सामने एक यात्री बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में माही गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। छोला मंदिर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी माही मृतका के फूफा हीरेंद्र यादव ने बताया कि माही बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और एचआर (HR) बनना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाली बस अवैध रूप से चलाई जा रही थी। बस राजस्थान में रजिस्टर्ड है और सिरोंज-भोपाल मार्ग पर संचालित की जा रही थी। माही अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता डीआईजी बंगला क्षेत्र में चाय की दुकान का संचालन करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *