बुरहानपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जल संसाधन विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण जैसी गतिविधियां होंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम 7 बजे से स्व. परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, बुरहानपुर में भारत पर्व लोक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस लोक उत्सव कार्यक्रम में भोपाल से आए मोहम्मद सैयद नासिर हुसैन कव्वाली प्रस्तुत करेंगे, जबकि जेबी सक्सेना द्वारा शास्त्रीय लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।


