खरगोन की साइबर सेल पुलिस ने 112 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 22 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। रविवार सुबह 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिट्टू सहगल और खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे की मौजूदगी में यह स्मार्टफोन पीड़ितों को सौंपे। इस दौरान साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता और CEIR पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। इन कंपनियों के फोन बरामद
बरामद मोबाइलों में वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो और पोको जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। हर मोबाइल की कीमत 10 हजार से 25 हजार रुपये के बीच है। साइबर सेल टीम ने गुम मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर तकनीकी मदद और CEIR पोर्टल की सहायता से इन्हें ढूंढा। इस काम में साइबर सेल प्रभारी एसआई दीपक तलवारे, हेड कांस्टेबल आशीष अजनारे, आरक्षक अभिलाष डोंगरे, मगन अलावा, सोनू वर्मा और सचिन चौधरी की टीम शामिल थी। साइबर सेल ने लोगों ये टिप्स दिए


