मंदसौर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ:नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण

मंदसौर के सुशासन भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिती गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवयुवक एवं नवयुवतियों को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) वितरित किए गए। पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। SIR कार्य में उत्कृष्ट बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सभी कार्मिकों की मेहनत की सराहना की। कलेक्टर अदिती गर्ग ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले में भी विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता एवं सहभागिता के साथ पूर्ण किया गया है। जिले में कई नवाचार किए गए और न्यूनतम समय में SIR कार्य संपन्न हुआ। मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची में यदि किसी प्रकार की जानकारी अपूर्ण है तो उसे समय रहते सही कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता से जुड़ी होती है और 25 जनवरी इसी भावना का प्रतीक है। मतदाता सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सुशासन भवन में मतदाता सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। यहां कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, अन्य अधिकारी, युवा मतदाता एवं आम नागरिकों ने सेल्फी लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा भेजे गए वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं मतदाताओं ने देखा और सुना। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एकता जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं युवा मतदाता उपस्थित रहे। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में यह दिवस राज्य, जिला एवं मतदान केंद्र स्तर पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह का मध्यप्रदेश में यह 16वां अवसर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *