भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में जैन लिगसी क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। सुबह के सेशन में चार मैच खेले जाएंगे। प्रगति लीजेंड्स ने जेके सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया।दूसरा मैच जेजीएम टाइटंस और 360 धुरंधर के बीच शुरु तीसरा मैच नक्ष नाइट्स और गौरव 11 के बीच और चौथा रेस्टफुल रॉयल्स और मेंटोर टाइगर के बीच होगा। जेके चैंपियंस ने प्रगति लीजेंड्स को हराया पहले सेशन का पहला मुकाबला जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके सुपरकिंग्स की टीम 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 89 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सचिन जैन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। अंकुर जैन मैन ऑफ द मैच 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रगति लीजेंड्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद प्रिंस जैन ने पारी को संभालते हुए 28 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद अंकुर ने मोर्चा संभाल लिया। अंकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 38 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अक्षय–अजमेरा की पारियों से जेजीएम टाइटंस विजयी दूसरा मुकाबला जेजीएम टाइटंस और 360 धुरंधर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेजीएम टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही। अक्षय जैन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने शुरुआती 3 ओवर में ही 46 रन जोड़ दिए। इसके बाद 360 धुरंधर के शुभम जैन पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और जेजीएम की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। 73 से 86 रन के बीच जेजीएम ने लगातार 4 विकेट गंवाए। अक्षय जैन अर्धशतक पूरा करने के बाद स्टंपिंग का शिकार हो गए।आखिरी ओवरों में अभिषेक जैन अजमेरा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम को 12 ओवर में 119 रन तक पहुंचाया। शुभम जैन पटेल के 4 विकेट भी नहीं दिला सकी जीत 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 360 धुरंधर की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 28 रन के भीतर आधी टीम पवेलियन लौट गई। स्टार बल्लेबाज शुभम जैन भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर शुभम जैन पटेल टिके रहे और उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 360 धुरंधर को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। शाम के सेशन में दो नॉकआउट मुकाबले शाम के सेशन में दो नॉकआउट मुकाबले जिसमें पहला मैच ग्रुप ए के टॉप ूरने वाली टीम का मैच ग्रुप बी के टॉप करने वाली टीम के साथ मैच खेलेगी।वहीं दूसरा मैच ग्रुप ए और ग्रुप बी के रनरउप के बीच होगा। 26 जनवरी को होगा खिताब का फैसला सोमवार, 26 जनवरी को टूर्नामेंट का अंतिम दिन होगा। सुबह क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे ग्रैंड फाइनल होगा, जिसमें क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीमें जैन लिगेसी कप 2.0 की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।


