जागरूकता अभियान चलाने वाले स्काउट-गाइड को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | डौंडी नगर सहित विकासखंड क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने वाले स्काउट एवं गाइड, रोवर-रेंजर और उनके प्रभारी शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि तथा परिवहन मंत्री केदार कश्यप अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। डौंडी नगर के मुख्य सड़क मार्ग पर विकासखंड डौंडी के स्काउट एवं गाइड द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न चलाने, तथा पंचायत चुनाव के दौरान वाहनों के ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। इन सेवा कार्यों के लिए सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डौंडी विकासखंड से 28 बच्चे और 3 प्रभारी शामिल हुए। इस अभियान में सेजेस डौंडी, बालक शाला डौंडी, विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी, हायर सेकेंड्री कुवागोदी, सेजेस नया बाजार राजहरा के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *