UDH मंत्री बोले- ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’:कहा- विपक्ष बजट को बुरा बता रहा, यह मील का पत्थर साबित होगा

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही हर काम को बुरा बताना है। भले ही वह काम अच्छा हो लेकिन विपक्ष उसे बुरा ही बताएगा। उन्होंने कहा- लोकसभा में जो प्रतिपक्ष है वह सकारात्मक सोच रख ही नहीं सकता, चाहे फिर वह सत्ता में हो या प्रतिपक्ष में। उनकी सोच सदैव नकारात्मक रही है। विपक्ष की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है। उन पर एक कहावत बहुत सटीक बैठती है कि ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’। वह काम विपक्ष कर रहा है। कहा- बजट मील का पत्थर साबित होगा यूडीएच मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का यह 11वां बजट भारत के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में इस देश की उन्नति और विकास के लिए जो कार्य किए हैं आगे उससे भी अच्छे कार्य किए जाएंगे। आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले यह देश दुनिया का सबसे विकसित, शिक्षित, मजबूत और सर्वाधिक समरसता वाले राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। झाबर सिंह खर्रा ग्रामीण महिला महाविद्यालय (शिवसिंहपुरा) में आयोजित वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में आए में आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में खर्रा ने प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार व चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनेक भामाशाहों ने महाविद्यालय को सहयोग के रूप में राशि भेंट की। कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *