जोधपुर में 3 बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी ने जब उन्हें राहगीरों को परेशान करने से रोका तो बदमाश भड़क गए और बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। ऐसे में पुलिसकर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक चकमा देकर भाग निकला। यह घटना शनिवार दोपहर 2 बजे प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आखलिया चौराहे पर हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पहले देखिए, ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट से जुड़ी 3 तस्वीरें… ACP बोले- बदमाश नशे के आदी
ACP रविंद्र बोथरा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश से मारपीट की जानकारी मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश नशे के आदी हैं। आज दोपहर 2 बजे के करीब आखलिया चौराहा पर खड़े होकर यहां से निकलने वाले राहगीरों को तंग कर रहे थे। साथ ही आने जाने वालों पर फब्तियां कस रहे थे। इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश ने उन्हें टोका तो उनसे उलझ गए। पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर डाली और उनके साथ मारपीट भी की। ऐसे में पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल पुलिसकर्मी बोले- मुझे मुक्के मारे
पुलिसकर्मी प्रकाश बताया कि 1:30 बजे आखलिया चौराहे प्रताप नगर मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात थे। यहां 3 लड़के राहगीरों के साथ छीना झपटी रहे थे। मैंने देखा कि यह लड़के क्या कर रहे हैं तो मैं मौके पर गया। मैंने उन्हें टोका तो मेरे साथ मारपीट करने लग गए। मुझे मुक्के मारे और मेरी वर्दी फाड़ दी। राहगीरों को रोककर पैसे मांग रहे थे आरोपी
एसीपी प्रताप नगर रविन्द्र बोथरा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसी समय धोनी, राजेश उर्फ राजू वहां पहुंचे। यहां वे पैदल चलने वालों को रोककर उनसे पैसे मांग रहे थे। जब ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने उन्हें पैदल चलने वालों से अलग किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया है।


