साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार:करौली पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा, ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई

करौली साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे साइबर ठगी के आरोपी को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी गुमनाराम के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद फैसल (26) के रूप में हुई है। वह गढय्या बिल्लौजपुरा, राजेंद्र नगर, थाना कोतवाली बाजार खाला, लखनऊ का रहने वाला है। साइबर थाना अधिकारी हरी राम मीणा के अनुसार यह गिरफ्तारी तकनीकी सूचनाओं के आधार पर की गई। इस सफल कार्रवाई में साइबर थाना में तैनात कॉन्स्टेबल रेनू शर्मा और कॉन्स्टेबल संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने और डिजिटल अपराधों को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *