चेन स्नैचिंग के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार:महिला कटर से चेन काटती और पति उठा ले जाता था, सीसीटीवी फुटेज स आए पकड़ में

डूंगरपुर की सागवाड़ा पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक शातिर जोड़े को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबूलाल जोगी (45) और उसकी पत्नी लक्ष्मी जोगी (44) उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्होंने 31 जनवरी को सागवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला की सोने की चेन छीनी थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई चेन बरामद कर ली है। पीड़िता कानपुर निवासी कौशल्या देवी अपनी दत्तक पुत्री कामिनी को बस में बिठाने आई थीं। जब कामिनी बस में बैठ गई और कौशल्या बस के गेट पर खड़ी थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके गले से 15 ग्राम सोने की चेन छीन ली, जिस पर लाल रंग का लच्छा बंधा हुआ था। थानाधिकारी मदनलाल के अनुसार आरोपी जोड़ा बेहद शातिर है और एक खास तरीके से वारदात को अंजाम देता था। लक्ष्मी कटर से चेन काटती थी और चेन के गिरते ही बाबूलाल उसे उठा लेता था। सीसीटीवी फुटेज की जांच और संदिग्धों की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने चोरी की चेन भी बरामद कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह जोड़ा पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वे आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली जगहों को अपना निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनकी अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *