नारनौल में महिला ने लगाई फांसी:पति गया था काम पर, मध्य प्रदेश की रहने वाली, दो बच्चों की थी मां

हरियाणा के नारनौल में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला यहां पर कई दिनों से अपने पति के साथ रहती थी और मजदूरी करती थी। पुलिस ने मृतका का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मध्य प्रदेश के छतरपुर की 28 वर्षीय गुड्डी अहीरवार अटेली कस्बा के कनीना रोड पर एक किराए के मकान में रहती थी। वह और उसका पति मजदूरी करते थे। आज दोपहर को जब उसका पति मजदूरी करने के लिए गया था तब वह घर पर थी। पीछे से उसने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतका के दो बच्चे हैं
मृतका गुड्‌डी देवी की शादी करीब दस साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके दो लड़के हुए। जिसमें बड़े की उम्र करीब नौ साल और दूसरे की उम्र करीब सात साल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *