दतिया में दो बाइकों की भिड़ंत:खोया बेचकर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, भाई-बहन घायल

दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांव बुंधेड़ा के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवप्रसाद राजपूत (50) निवासी ग्राम बुंधेड़ा के रूप में हुई है। देवप्रसाद दतिया से खोया बेचकर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ग्राम बुंधेड़ा निवासी ब्रजेश राजपूत अपनी बहन के साथ दतिया की ओर जा रहे थे। गांव के पास राकेश यादव की कोठी के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि देवप्रसाद राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रजेश राजपूत और उनकी बहन घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *