शाजापुर में चलती बाइक से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आरोपी से छीना गया मोबाइल और बाइक पुलिस ने की जब्त

शाजापुर कोतवाली पुलिस ने चलती बाइक से मोबाइल छीनने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ज्योति नगर निवासी इमरान मनिहार पुत्र इकरार मनिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक जब्त की है। स्कूटी से जा रही युवती से छीना था फोन कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मारवाड़ सेरी निवासी दुर्गा जाखुनिया पुत्री दीपक जाखुनिया ने अपनी मां पुष्पा के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादिया ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे वह अपनी सहेली पायल के साथ स्कूटी से शहीद पार्क जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई इसी दौरान ट्रैफिक पॉइंट के आगे डिपो के सामने पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। छीने गए मोबाइल की कीमत लगभग 13,500 रुपए बताई गई थी। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *