जालंधर में पुलिस लाइन फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर ने एम्बुलेंस ड्राइवर को किडनैप कर लिया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने आरोप लगाया कि कार चलाने वाला युवक उसे कपूरथला ले गया। वहां जाकर उसको पीटा और नुकसान के पैसे मांगे।
पुलिस ने एम्बुलेंस ड्राइवर की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एम्बुलेंस ड्राइवर की पहचान फगवाड़ा के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह जालंधर में एम्बुलेंस का काम करता है। उसे कॉल आई थी कि मरीज को लेकर PGI जाना है। वह मरीज को लेने जा रहा था कि एक्सीडेंट हो गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताई किडनैपिंग की कहानी… चौकी इंचार्ज बोले-किडनैपिंग जैसे बात नहीं, बात करने के लिए कपूरथला चले गए
बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना के बाद दोनों पक्ष आपसी बातचीत के लिए कपूरथला गए थे। किडनैपिंग जैसी कोई बात नहीं है। बावजूद इसके पुलिस पीड़ित दीपक के बयान दर्ज कर रही है। जो भी जांच में सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी। दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है।


