पोटका व कोवाली थाना में हुई शांति समिति की बैठक

पोटका | सरस्वती पूजा और शबेबारात शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर पोटका और कोवाली थाना शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई। कोवाली थाना में बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद आैर पोटका थाना में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि होनहागा ने की। इसमें सरस्वती पूजा को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा जारी गाइड लाइन जैसे मैट्रिक और इंटर परीक्षा को देखते हुए रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने, पूजा में अश्लील गाना नहीं बजाने, जबरन चंदा वसूली नहीं करने, पूजा के उपरांत निर्धारित तिथि और समय पर मूर्ति विसर्जन करने, संवेदनशील स्थानों में पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य दिशा निर्देश पर अमल करने पर पूजा कमेटी को अमल करने की बात कही गई। पोटका थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी को रोकने के लिए ग्रामीण कुछ आवश्यक कार्य से घर बंद कर बाहर जाएं तो पुलिस, पड़ोसी को सूचित करें ताकि संज्ञान लिया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *