संजीव ने जैव विविधता उद्यान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज | पोटका पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को प्रखंड के मुक्तेश्वर धाम हरिणा में झारखंड सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्माणाधीन जैव विविधता उद्यान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में घूम कर अब तक हुए कार्यों का निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हरिणा में विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर 24 करोड़ रुपए की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, दुकान, फव्वारे, बच्चों के लिए पार्क, पौधशाला समेत अन्य कई निर्माण कार्य किए जाने है। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा इस क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पूजा स्थल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *