पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना:मनरेगा को कमजोर करने का लगाया आरोप, 12 से ज्यादा पंचायतों का किया दौरा

पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जाहिदा ने रविवार को 12 से ज्यादा पंचायत मुख्यालयों का दौरा किया।
इनमें लेवडा, धीलावटी, अकाता और उदाका जैसे प्रमुख मुख्यालय शामिल थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। जाहिदा खान ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों की आजीविका की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बजट में कटौती, भुगतान में देरी और कार्य दिवस घटाकर इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रच रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा और इसे मजबूत करने के लिए पंचायत से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। जाहिदा खान ने ग्रामीण जनता से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें श्री चंद गॉड, ब्लॉक अध्यक्ष फजर खान और देवेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *