उमरिया: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी:कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन अमर शहीद स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण

उमरिया में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह के लिए स्टेडियम में बैठक व्यवस्था, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्राउंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। ग्राउंड में धूल न उड़े, इसके लिए फायर ब्रिगेड की सहायता से सिंचाई भी कराई गई है। अतिथियों के आगमन-प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन का आवागमन बाधित न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *