अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी के होनहारों ने 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ढोलकल गणेश प्रतिमा के समक्ष हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन किया। ढोलकल में भगवान गणेश की प्रतिमा तक पहुंचना जितना मुिश्कल है, उतना ही वहां खड़े होना भी। वहां बच्चों ने मलखंभ का प्रदर्शन कर कीर्तिमान रच दिया है। करीब 4 किलोमीटर की चढ़ाई कर इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 के विजेताओं ने करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया है। इस दौरान प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के साथ पारस यादव, नरेंद्र गोटा, युवराज सोम, फूलसिंह सलाम, श्यामलाल पोटाई, राजेश सलाम, राकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।


