सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर ने भालू के सामने सरेंडर कर दिया। एक बार तो भालू को देखते ही बाघिन रिद्धि का शावक आक्रामक हो गया। यह देख भालू भी हमले के इरादे से दोनों पैरों पर खड़ा हो गया। टाइगर पहले थोड़ा दूर हटा फिर भालू के सामने बैठ गया। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे। फिर विपरीत दिशा में चले गए। यह नजारा शुक्रवार शाम की सफारी के दौरान जोन-3 और जोन-4 के बार्डर का है। सफारी के दौरान यह रोमांचक दृश्य पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पहले देखिए, टाइगर-भालू के टकराव की PHOTOS… भालू को हमलावर होते देख रिद्धि के मेल शावक ने किया ‘सरेंडर’
दरअसल, रणथंभौर नेशनल पार्क में शुक्रवार शाम की सफारी के दौरान जोन-3 और जोन-4 की सीमा पर बाघिन रिद्धि के मेल शावक के सामने एक भालू आ गया। भालू को देखकर टाइगर आक्रामक हो गया। यह देख भालू भी सतर्क हो गया। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को देखते रहे। शावक के हमलावर होते ही भालू भी दोनों पैरों पर खड़ा हो गया। संघर्ष से पहले ही टाइगर ने अचानक अपना रवैया बदल दिया। भालू से बचने के लिए थोड़ी दूर तक भागा, इसके बाद घास में बैठ गया। जैसे भालू के सामने सरेंडर कर दिया हो। इसके बाद थोड़ी देर दोनों एक-दूसरे को घूरते रहे। करीब एक मिनट तक चले घटनाक्रम को वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पेड़ चढ़ने और बगुले से अठखेलियों का वीडियो भी आया था
गौरतलब है कि इन दिनों रिद्धि का मेल शावक रणथंभौर में सफारी पर आने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इससे पहले वह पेड़ पर चढ़ता हुआ और एक बगुले को मुंह में लेकर खेलता हुआ भी नजर आ चुका है। — ये खबर भी पढ़ें… बाघ ने बगुले को 5 मिनट मुंह में दबोचे रखा,VIDEO:पंजे से उठाकर पकड़ा, थोड़ी देर तक खेलता रहा; फिर जिंदा छोड़ दिया सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक फिर बाघ की अठखेलियों को देखकर हर टूरिस्ट हैरान हो गया। बाघ बगुले को मुंह में लेकर घूम रहा था। (पूरी खबर पढ़ें) हिरण का शिकार कर पेड़ पर सोया पैंथर,VIDEO:100 से ज्यादा पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद, 15 मिनट तक रुके रहे टूरिस्ट अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण की टहला रेंज स्थित काली घाटी के जंगलों में शनिवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। करीब 100 पर्यटकों ने एक पैंथर को पेड़ पर चैन की नींद सोते हुए देखा। (पूरी खबर पढ़ें)


