77वां गणतंत्र दिवस- राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन:द्रौपदी मुर्मू देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य पर चर्चा करेंगी

देश में कल 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के नाम संबोधन करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का यह अभिभाषण आज शाम राष्ट्र को समर्पित होगा। हर साल गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम दिया जाने वाला राष्ट्रपति का संबोधन देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा को रेखांकित करता है। राष्ट्रपति का यह संदेश दूरदर्शन सहित अन्य राष्ट्रीय मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि 26 जनवरी को देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा और भारत की सांस्कृतिक विविधता व सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *