कोटपूतली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह:10 बीएलओ सहित 15 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित, लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्नान

कोटपूतली में 16वां विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) सहित कुल 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई.आर.ओ. एवं उपखण्ड अधिकारी रामावतार मीणा थे। इन्हें मिला सम्मान
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ईएलसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, सरूंड के प्राचार्य दीपक कुमार और गैलेक्सी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरधनपुरा के निदेशक गिरधारी लाल यादव को सम्मानित किया गया। उन्हें माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। बूथ लेवल अधिकारियों को भी सम्मानित किया
इसके अतिरिक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें धर्मेंद्र सिंह (भाग संख्या 18), विकास फामड़ा (22), अशोक कुमार गुर्जर (64), ताराचंद वर्मा (67), संजय कुमार धोबी (116), विक्रम सिंह (128), राकेश कुमार शर्मा (139), नरेंद्र कुमार वर्मा (149), रामगोपाल सिंह (154) और शंभूदयाल (247) शामिल रहे। सुपरवाइजर अशोक कुमार और गुरुदयाल यादव के साथ-साथ चुनाव शाखा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सतपाल सिंह, दीपराज सिंह और मोहन उर्फ मोनू को भी माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्नान
मुख्य अतिथि रामावतार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय लोकतंत्र में 18 वर्ष पूर्ण करने पर महिलाओं और पुरुषों को समान मताधिकार प्राप्त है। निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को चुनाव प्रक्रिया, सक्षम ऐप, 1950 हेल्पलाइन, एनजीआरएस और वोटर हेल्पलाइन ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ई.आर.ओ. रामावतार मीणा ने सभी उपस्थितजनों को मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य हंसराज यादव ने किया। इस अवसर पर रामबीर यादव, रामावतार नागर, जितेंद्र धोबी, नरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, अनिल शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजपाल, मुकेश, बलवंत और पप्पू यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *