जोधपुर में जीजा ने साले की काटी नाक, VIDEO:पत्नी के दूसरे युवक के साथ शादी करने से था नाराज, आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर के लूणी थाना इलाके में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर पत्नी की दूसरी शादी से गुस्सा हुए पति ने अपने साले की नाक काट दी। मामला लूणी थाने के फिंच गांव का है। यहां के रहने वाले सहीराम की शादी बचपन में ही हो गई थी लेकिन गौना नहीं हुआ था करीब चार महीने पहले लड़की ने आर्य समाज में किसी अन्य युवक से शादी कर ली। सहीराम को इस बात का शक था कि दूसरी शादी कराने में उसके साले अशोक का हाथ है । इसलिए वह उससे नाराज चल रहा था और आज शाम को उसने मौका पाकर अशोक पर ताबड़तोड़ हमला कर धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। अशोक का जोधपुर एम्स में इलाज जारी है। वीडियो बना कर दी जानकारी इसके बाद आरोपी सहीराम ने अपना परिचय देते हुए एक वीडियो भी बनाया एक वीडियो भी बनाया जिसमें जिसमें वह पटना के बारे में बता रहा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस वहीं, मामले को लेकर लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *