ट्रक से 729 कार्टन अवैध शराब पकड़ी:फटे कपड़ों की आड़ में तस्करी, ड्राइवर-हेल्पर गिरफ्तार; मंडार पुलिस की कार्रवाई

सिरोही एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवराम के निर्देश पर मंडार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंडार टोल प्लाजा के पास रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 729 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। इस मामले में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंडार थाना अधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। सिरोही-रेवदर की ओर से आ रहे ट्रकों की गहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में फटे पुराने कपड़ों की गांठें भरी हुई थीं। पुलिस ने इन गांठों को हटाकर देखा तो उनके नीचे पंजाब निर्मित अवैध शराब के 729 कार्टन मिले। पुलिस ने तत्काल ट्रक और शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर रईस (30) पुत्र साले मोहम्मद, निवासी खारिया, चौहटन, बाड़मेर और हेल्पर जुलूस खान (32) पुत्र जमा खान, निवासी पैराडिया, चौहटन, बाड़मेर को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से यह जानने के लिए पूछताछ कर रही है कि वे यह शराब कहां से लाए थे और इसे किसको पहुंचाने जा रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी प्रवीण आचार्य के साथ सब इंस्पेक्टर फगलू राम, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह, सोहनलाल, आसाराम, हनुमान पूनिया और सुरेश कुमार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *