डूंगरपुर में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा:43 लोगों को किया जाएगा सम्मानित, परेड में पुलिस के साथ शामिल रहेंगे स्कूली बच्चे

डूंगरपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय लक्ष्मण मैदान में किया जाएगा। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। वही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी विद्यार्थी, समाजसेवी ओर बेहतरीन काम करने वाले 43 लोगो का सम्मान किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर लक्ष्मण मैदान में तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्र गान होगा। कलेक्टर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुलिस के साथ ही कई स्कूली बच्चों की ओर से परेड कर सलामी दी जाएगी। वही, स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। : समारोह की मुख्य बाते – मुख्य समारोह लक्ष्मण मैदान में सुबह 9:05 बजे आयोजित किया जाएगा। – ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण और मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। – देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। – उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी विद्यार्थी, समाजसेवी और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *