शराब के लिए पैसे न देने पर होटल-संचालक से मारपीट:जांजगीर-चांपा में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चांपा जिले की मुलमुला पुलिस ने होटल संचालक से मारपीट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद टंडन (25 वर्ष) और युवराज गोयल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे हुई। त्रिमूर्ति चौक के पास होटल चलाने वाले लक्ष्मण कश्यप अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान गोविंद और युवराज वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। लक्ष्मण कश्यप ने पैसे न होने की बात कही। पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने लक्ष्मण कश्यप को गालियां देना शुरू कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में लक्ष्मण कश्यप के शरीर पर कई जगहों पर चोटें आईं। पीड़ित लक्ष्मण कश्यप ने मुलमुला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी गोविंद टंडन और युवराज गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, दोनों ने शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *