पाली में बेहतरीन काम करने वालों को किया सम्मानित:जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर पाली में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) पाली एलएन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो-कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर एल.एन.मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र रूपी वटवृक्ष की जड़ मतदाता सूची है। अतः विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के द्वारा मतदाता सूची को परिष्कृत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए, गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शेष बचे हुए कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशाल सीपा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली द्वारा स्वीप कार्य के बारे में जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली निर्वाचक साक्षरता क्लब स्कूलों-कॉलेजों के संस्था प्रधानों तथा ईएलसी प्रभारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर जिलास्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जारी वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय पाली से संदीप दवे सहायक प्रशासनिक अधिकारी, रामकृष्ण सहायक प्रोग्रामर, हेमन्त कुमार वरिष्ठ सहायक, नरसिंग भाटी कनिष्ठ सहायक, श्यामसिंह आढ़ा, दिनेश सिंह, माणकलाल शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। स्वीप प्रकोष्ठ से जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर गजेन्द्रसिंह नारलाई ने कार्य में सहयोग दिया। इनको किया सम्मानित
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, उपखण्ड अधिकारी रानी शिवा जोशी, एईआरओ दलपत सिंह सांखला सीबीईओ सोजत तथा प्रतीक शर्मा नायब तहसीलदार सुमेरपुर को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 05 पर्यवेक्षकों, 15 बीएलओ तथा 36 कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। रेखा देवी तहसीलदार (निर्वाचन) पाली ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लोगो Theme : ‘My India, My Vote’ तथा Tagline : ‘Citçen at the heart fo Indian Democracy’ जारी की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न उपयोगी ऐप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, सी-विजिल ऐप आदि से संबंधित जानकारी देकर फ्लेक्स-बैनर भी लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *