जयपुर में रविवार दोपहर शव दफनाने की बात को लेकर विवाद होना का मामला सामने आया है। डेड बॉडी को झगड़ा होने पर वापस घर लौटा दिया गया। आरोप है कि प्रताप नगर थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रताप नगर थाने पर शिकायत लेकर मृतक के परिजनों ने विरोध दर्ज करवाया है। प्रताप नगर के श्योपुर निवासी रसीद खान ने बताया- प्रताप नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके रिश्तेदार नजीर खान (85) की डेथ हो गई थी। दोपहर करीब 1 बजे हल्दीघाटी गेट स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे कब्रिस्तान शव लेकर गए थे। कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए प्रक्रिया के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत करवाकर शव को वापस घर भेज दिया। प्रताप नगर थाने में शिकायत लेकर जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ACP (सांगानेर) हरिशंकर का कहना है- प्रताप नगर थाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं हुई है। कोई छोटी-मोटी बात हुई थी, जिसको दिखाया जा रहा है।


