राजसमंद में गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण:महाराणा प्रताप उद्यान के पास ग्राउंड में होगा समारोह, 63 विभूतियां होंगी सम्मानित

राजसमंद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप उद्यान के पास ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। जहां कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में अतिरिक्त कलेक्टर नरेश कुमार बुनकर राज्यपाल का संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 63 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत राज, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक कार्तिक चारण, कलेक्ट्रेट संस्थापन अधिकारी सुधारानी शर्मा, राजसमंद तहसीलदार पुष्पेंन्द्र सिंह कितावत, वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेमचंद कुमावत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ, शिक्षा विभाग से अध्यापक, शारीरिक शिक्षक व प्रधानाचार्य, भू-अभिलेख, पशुपालन, न्यायालय, पुलिस, होमगार्ड तथा नगर परिषद के कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।सामाजिक सेवा क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता, कृषक, अधिवक्ता, ई-मित्र संचालक और सेवा संस्थानों को सम्मान मिलेगा। वहीं पत्रकारिता क्षेत्र से जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी वर्ग से चयनित छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *