पाली में ऑक्सीजन जोन प्रोजेक्ट का शुभारंभ आज:30 बीघा जमीन पर रोपेंगे 100 प्रजाति के 1 लाख पौधें, बनाया जाएगा सघन वन

पाली शहर के गिरादड़ा गांव के निकट स्थित गोचर भूमि पर 30 बीघा में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजन जोन प्रोजेक्ट का शुभारंभ समारोह आज रविवार की सुबह दस बजे शुरू होगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि मोहनलाल सायरचंद कवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से गिरादड़ा के निकट 30 बीघा गोचर पर 100 तरह की प्रजाति के 1 लाख पौधे रोपित करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। मोहनलाल सायरचंद कवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के शांतिलाल कवाड़ ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी, पंचायत समिति पाली प्रधान मोहनी देवी-पुखराज पटेल मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियों में ट्रस्ट के गौतमचंद, सोहनलाल, नोरतमल, सज्जनराज, सुनिल कुमार, अनिल कुमार कवाड़, एडवोकेट नंदकिशोर बंसल, अशोक गादिया आदि जुटे हुए है। 3 साल में विकसित होगा सघन वन
बता दें कि यह सघन वन क्षेत्र 3 साल में पूरा विकसित होगा। यहां 2-2 फीट की दूरी पर पौधे रोपित किए जाएंगे। यहां का तापमान शहर के तापमान से करीब 10 डिग्री रहने की संभावना है। इस सघन वन क्षेत्र में घूमने के लिए बीच में चार फीट और चारों तरफ 10 फीट का वॉकिंग ट्रेक भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां सवा दो लाख लीटर का पानी की टैंक, बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम और अंदर सुंदर चौराह भी बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां उगाए जाने वाले पौधें की ऊंचाई तीन साल में 30-40 फीट के बीच पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। यह भी पढ़ें:- राजस्थान में बनेगा ऑक्सीजन जोन, टेम्प्रेचर 10-डिग्री तक कम रहेगा: अकीरा मीयावा टेक्नीक से 3 साल में 40 फीट तक बढ़ेगी पौधों की लंबाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *