केंद्रीय बजट 2025 को कांग्रेस ने आम आदमी के लिए पूरी तरह से निराशाजनक बताया है। केंद्रीय केंद्रीय में कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट सिर्फ चुनावी जुमला है। सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन देने का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स छूट की घोषणा की है, जिसकी विस्तृत योजना एक सप्ताह बाद आएगी। ज्वलंत मुद्दों को किया नजरअंदाज – कांग्रेस उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधानित राशि का 40 प्रतिशत भी योजनाओं पर खर्च नहीं होता। इस बजट का मकसद केवल सत्ता बचाने का प्रयास है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को भी नजरअंदाज कर दिया गया। ‘बजट में मनरेगा का जिक्र नहीं’ गरीब, किसान और आदिवासी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि बजट में मनरेगा का जिक्र तक नहीं किया गया और न ही किसानों के लिए एमएसपी पर कोई घोषणा की गई। ‘चुनावी राज्यों को मिली सौगातें’ कांग्रेस प्रवक्ता ने बजट को चुनावी राज्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को मखाना बोर्ड, नहर परियोजना, IIT पटना में सीट वृद्धि, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट जैसी सौगातें दी गईं, जबकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की अनदेखी की गई।


