जशपुरनगर | रसोई गैस सिलेंडर बदलते समय आग लग गई। घटना में महिला झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह 9 बजे कुनकुरी पुलिस को सूचना मिली कि फरसाकानी गांव के डीपाटोली मोहल्ले के एक मकान में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला िक कि नूतन ज्योति एक्का खाली सिलेंडर को बदलकर नया सिलेंडर लगाते वक्त हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।30 प्रतिशत जल चुकी है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घायल महिला का इलाज हॉलीक्रॉस अस्पताल में चल रहा है।


