आमने-सामने से बाइक टकराईं, दोनों बाइकसवारों की मौत:बैतूल में एक ने मौके पर, दूसरे ने आईसीयू में दम तोड़ा

बैतूल जिले के एनस जोड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंसने दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवदास कसदे (24 वर्ष) निवासी पट्टन, थाना मुलताई और प्रकाश पहाड़े (35 वर्ष) निवासी सर्रा, मुलताई के रूप में हुई है। दोनों की बाइकों की टक्कर ग्राम एनस जोड़ के पास हुई थी। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवदास कसदे खेती-किसानी का काम करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, प्रकाश पहाड़े मजदूरी करता था और उसके भी दो बच्चे हैं। रविवार शाम तक जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *