नारायणपुर में झंडोत्तोलन को लेकर छाया उल्लास

पबिया | नारायणपुर प्रखंड में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड विकास सह अंचल कार्यालय में सुबह 9:25 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद प्रखंड पशुपालन कार्यालय में 9:40 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 9:45 बजे, पंचायत भवन में 9:50 बजे, एल्डर्स क्लब में 9:55 बजे, प्रधान कार्यालय में 10:00 बजे, राजकीय उत्क्रमित विद्यालय में 10:10 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:20 बजे तथा थाना परिसर में 10:25 बजे, कस्तूरबा विद्यालय में सुबह 11:00 बजे झंडोत्तोलन िकया जाएगा। पबिया, बांकुडीह, मदनाडीह, चालना सहित विभिन्न पंचायतों में इसकी व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्र के संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार रखे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *