जामताड़ा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पीएलबी के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंझलाडीह पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मतदान अधिकार, कर्तव्यों तथा लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पीएलबी सदस्यों ने बताया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना अति आवश्यक है। उन्होंने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।


