विद्या भारती विद्यालय फतेहपुर में हुआ पूर्व छात्र और आचार्य मिलन समारोह

भास्कर न्यूज | फतेहपुर विद्या भारती विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर परिसर में रविवार को पूर्व छात्र एवं पूर्व आचार्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजली के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि डॉ. प्रो. अरुण कुमार मिश्रा (पूर्व छात्र परिषद, झारखंड प्रांत संयोजक), विशिष्ट अतिथि दुमका जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी, सेवानिवृत्त आचार्य पवन कुमार मंडल तथा विद्यालय सचिव रंजीत कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम का मंच संचालन गौतम मेहारिया एवं श्वेता गोराई ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया, जबकि पूर्व आचार्यों का परिचय मनोज कुमार झा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार हस्तलिखित डिजिटल पत्रिका नया सवेरा का अतिथियों ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। पत्रिका का संपादन कार्यालय प्रमुख सत्यजीत, वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के सहयोग से किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्या भारती के पूर्व छात्र आज अखिल भारतीय स्तर पर एक विशाल एवं सशक्त संगठन के रूप में स्थापित हो चुके हैं और विभिन्न संकायों व संस्थानों में अपनी पहचान बना रहे हैं। अनुभव कथन सत्र में मिलन गोस्वामी, निर्पेश मिश्रा, राजलक्ष्मी एवं नीलम बर्मन ने अपने विचार साझा किए। गौतम कुमार ने कहा कि उनके जीवन की नींव शिशु मंदिर की शिक्षा से ही पड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *