जामताड़ा| नारायणपुर प्रखंड के मदरसा हक्कानिया मरकज हदीस बाबूडीह-बुटबेरिया में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से मुजीबुर्रहमान ने की। यह आयोजन हक्कानिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मदरसा प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में आवासीय मदरसा में अध्ययनरत छात्रों के बीच उर्दू, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण, नज़्म, तिलावते कुरआन, चित्रांकन एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअत अहले हदीस के जिला सचिव मौलाना अब्दुल रऊफ ने की। इस अवसर पर चम्पापुर, केन्दुआ, बुटबेरिया, बाबूडीह, नमनिया, चितामी, सोनाबाद, इरकिया, धोबाना, ककरीबाद सहित दर्जनों गांवों से ग्रामीण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


