कोरबा| विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। इसके बाद 22 जनवरी तक नाम जोड़ने, विलोपन व संशोधन के लिए आपत्तियां मंगाई थी। कई मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कराई है। इनका निराकरण 14 फरवरी तक होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को होगा।


