कोरबा| हसदेव आरती स्थल पर मां भगवती का विशाल भंडारा 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। आयोजन का यह 31वां वर्ष होगा। मां भगवती जागरण मंडल और अपना घर सेवा आश्रम इसका आयोजन कर रहे हैं। 27 जनवरी सुबह 10 बजे मां भगवती सर्वमंगला को 56 भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और रुचि से व्यंजन की व्यवस्था करेंगे और खुद इसे अर्पित करेंगे। सुबह 11 से आम भंडारा की शुरुआत होगी। यह सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। कार्यक्रम स्थल के नजदीक में भजन-कीर्तन होगा।


