दर्शन अकादमी में गाए देश भक्ति के गीत

जालंधर | दर्शन अकादमी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनाओं से सराबोर कर दिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाकर स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और संविधान की महत्ता को याद किया। शिक्षकों ने भी कविताएं और गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तथा संविधान की गरिमा को स्मरण कराया। प्राचार्य दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *