जालंधर | बस्ती पीरदाद की शेर सिंह कॉलोनी में स्थित मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे में महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा ने मेले को लेकर बैठक की। 28 जनवरी को 63वें मेला सजाया जाएगा। पूर्व मेला चेयरमैन स्वर्गीय लाला राम मूर्ति महेंद्रू को श्रद्धांजलि भेंट कर दो मिनट का मौन रखा गया। मेला चेयरमैन प्रवीन महेंद्रू, मेले के उपचेयरमैन राहुल बाहरी ने बताया कि 28 जनवरी को मेले की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाईं गईं हैं। उन्होंने बताया कि मेले में पंजाब से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बाबा जी के भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां उप प्रधान मनोज महेंद्रू, चेयरमैन नवनीत बाहरी, सीनियर उप प्रधान सलील बाहरी, दीपक महेंद्रू और खजांची सतीश महेंद्रू ने कहा कि मेले में प्रशासन को सुरक्षा और नगर निगम को सफाई व्यवस्था के लिए पत्र दिया गया। यहां रजत महेंद्रू, केके बाहरी, हरिश महेंद्रू, संदीप महेंद्रू, वरदान महेंद्रू, दीक्षित महेंद्रू, मधुर बाहरी, सुरिंदर महेंद्रू, पं. अवदेश शुक्ला, नीरु महेंद्रू समेत अन्य मौजूद रहे।


