स्वामी संत दास स्कूल के गुरजोत बने भंगड़ा किंग

जालंधर | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर के कक्षा 2-सी के छात्र और ‘भंगड़ा किंग’ गुरजोत सिंह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उन्होंने अपने भांगड़ा अकादमी दल के साथ दुबई के मेरिडियन बीच पर ‘दुबई नेशनल डे’ के अवसर पर आयोजित एकेसी फेस्टिवल में शानदार प्रस्तुति दी। उनकी टीम ‘फोक पंजाब भांगड़ा अकादमी’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का यह सुनहरा मौका मिला, उन्हें खूब सराहना और पहचान प्राप्त हुई। इसके अलावा गुरजोत सिंह ने सीटी इंस्टीट्यूशन में आयोजित ‘नाच पंजाबी नाच सीज़न 2’ में भी प्रथम पुरस्कार के साथ-साथ ‘शो स्टॉपर ट्रॉफी’ भी अपने नाम की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया मागो ने इस उभरते सितारे को उसकी अनेक उपलब्धियों पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *