5 नशा तस्कर पकड़े, हेरोइन बरामद की

जालंधर | पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। क्राइम ब्रांच के एएसआई रूपिंदर सिंह ने बबरीक चौक से दो आरोपियों को दबोचा। ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह और कांसी नगर के हरनूर सिंह उर्फ नूर से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सब इंस्पेक्टर अजमेर लाल ने लेदर कॉम्प्लेक्स के पास विशाल सिंह को 5.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना नंबर 7 एएसआई सतिंदर कुमार ने सुभाना में अनिल कुमार को 6.50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। लोहार नंगल में मनप्रीत सिंह को 6 ग्राम हेरोइन के साथ हिरासत में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *