राधेश्याम मंदिर में भक्तों ने मनाया मूर्ति स्थापना दिवस

मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित राधेश्याम मंदिर में भक्तों की ओर से मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर सुदेश धवन ने महंत दमयंती दास को फूल माला पहनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया और दोपहर को वरुण शर्मा एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। यहां राजीव महेंद्रू, अशोक गुप्ता, पूनम आनंद, रश्मि, अनू गुप्ता, नवीन भंडारी, कुसुम शर्मा, सीमा कक्कड़, रमा‌ अरोड़ा, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *