सामाजिक हित में बेहतर काम कर रहा ​है समाज : ढुलू

बोकारो | बोकारो रौनियार वैश्य समिति का पारिवारिक वार्षिक मिलन समारोह गरगा डैम में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता तथा महासचिव राकेश प्रसाद गुप्ता के संचालन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक हित में हमारा समाज अच्छा काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हमारा दायित्व बनता है कि हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा होकर उन्हें मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक और सेल के सांसद प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य समिति समाज के सारे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद साह ने कहा कि समिति समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। समारोह को सफल बनाने में राम प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम खेलकूद का संचालन कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शाह तथा प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *