राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा

बोकारो | राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, बोकारो की ओर से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा, बोकारो दीक्षा सेंटर के प्राचार्य उमेश प्रसाद व जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को बैज व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। पदयात्रा राम मंदिर, सिटी पार्क और महिला थाना होते हुए दीक्षा सेंटर में संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *