बोकारो | स्थानीय सिटी पार्क में झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की। इस बैठक में रांची में 28 फरवरी को आयोजित महाधरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बोकारो जिला एआई संघ की मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए। बैठक में संघ के प्रदेश कार्यकािरणीर अध्यक्ष बिहारी लाल हांसदा उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य रूप से हेमंत कुमार महतो, आयुष कुमार यादव आदि थे।


